दूरदर्शीता

  • हिंदी विभाग छात्रों को वैचारिक, मानवीय और नैतिक दृष्टि से सबल बनाता है।
  • विभाग की और से नियमित रूप से कक्षाओं का आयोजन तथा गुगल कक्षा के माध्यम से हिंदी साहित्य और समीक्षात्मक क्षेत्र का अनुभव, ज्ञान प्रदान करता है।
  • विभाग जिम्मेदार शिक्षार्थियों और शोधकर्ताओं को विकसित करने के लिए काम करता है।
  • हिंदी विभाग की ओर से छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएच्.डी. के लिए तैयार करता है।
  • हिंदी विभाग स्वतंत्र और सहयोगात्मक अनुसंधान पर जोर देता है।
  • विभाग छात्रों के विभिन्न लक्ष्यों और पृष्ठभूमि को स्वीकार करते हुए सक्रिय शिक्षार्थियों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।

उद्देश्य

  • हिंदी भाषा और साहित्य के विस्तृत परिचय और ज्ञान प्राप्ति के लिए छात्रों के लिए उचित माहौल बनाना और बनाए रखना।
  • छात्रों और समाज के बीच सामंजस्य बनाकर नैतिक, आदर्शवादी और मानवीय संबंध स्थापित करना।
  • छात्रों में वैचारिक दृष्टि का निर्माण करते हुए अनुसंधान के लिए प्रोत्साहन देना।
  • छात्रों में आंतरविद्याशाखीय अध्ययन के लिए रुचि पैदा करना।
  • विद्यार्थियों को अनुवाद, तुलनात्मक अध्ययन, सृजनात्मक लेखन और भाषा कौशल के नाते निपुण बनाना।

अभियान

  • हिंदी विभाग हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य की एक बुनियादी समझ प्रदान करना चाहता है।
  • छात्रों को नैतिक, आदर्शवादी और मानवीय आधार प्रदान करना हिंदी विभाग के लिए एक अभियान है।
  • छात्रों में अनुसंधात्क दृष्टि का निर्माण करना।
  • विद्यार्थियों के श्रवण, भाषण, वाचन और लेखन कौशलों को विकसित करना।
  • विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार इंसान और देश का नागरिक बनाना।

Hindi Department